रायपुर (वायरलेस न्यूज)एलोपैथी चिकित्सकों की भाँति आयुष् के सभी प्रणाली के डिग्री धारी चिकित्सक का मेडिकल प्रमाण पत्र मान्य,,,,,,डॉ अख्तरी खुर्शीद खान रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद महासंघ की सदस्य डॉ अख्तरी खुर्शीद खान ने बतलाया की आयुष चिकित्सा प्रणाली की सभी विधा के चिकित्सकों को मेडिकल फिटनेस और सिकनेस प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार प्राप्त है


किंतु कुछ शासकीय ,अशासकीय,अर्ध शासकीय विभाग,निकाय मंडल,निगम,इंसुरेंस कंपनी बेवजह मान्य न करने का बहाना बनाते थे जिससे आयुष प्रणाली के चिकित्सक को अपमान का एहसास होता था, जब यह विषय भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग NCISM के संज्ञान मे लाया गया तब आयोग ने सेक्रेटरी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर , तथा समय समय पर विभिन्न सेंट्रल और स्टेट शासकीय,अर्ध शासकीय अशासकीय निगम,मंडल ,बीमा,रेलवे,पोस्टल ड्राविंग लाईसेंस ,,फटाके और बंदूक लाइसेंसआदि हेतु आवश्यक मेडिकल प्रमाण पत्र हेतु विभिन्न विभाग प्रमुख को पत्र लिख स्पष्ट किया है कि आयुष् के सभी प्रणाली अर्थात आयुर्वेद BAMS,होमियोपैथी BHMS, यूनानी BUMS, सिद्धा BSMS,प्राकृतिक एवं योगा चिकित्सा BNYS, सोवारिगपा BSRMS के अधीन इलाज कराये गये मरीजों के लिये संबंधित प्रणाली के चिकित्सक द्वारा जारी सिकनेस फॉर्म, 3और फिटनेस फॉर्म4. या संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप फॉर्म या विद्यार्थियों हेतु जारी स्व निर्धारित या संस्था द्वारा निर्धारित प्रारूप,मे जारी किये गये मेडिकल सिकनेस व फिटनेस प्रमाण पत्र विधि संगत हैं और इसे जारी करने हेतु MBBS एलोपैथी चिकित्सकों की भाँति पंजीकृत डिग्री धारी आयुष चिकित्सक को भी वैधानिक अधिकार प्रदत्त है अतएव आयुष चिकित्सकों द्वारा जारी प्रमाण पत्र को मान्य करने का consider करें,,।।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

