🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जख्मी हालत में मिले हिरण का पुलिसकर्मी व फारेस्ट गार्ड ने कराया उपचार

On: February 23, 2024 5:37 PM

जख्मी हालत में मिले हिरण का पुलिसकर्मी व फारेस्ट गार्ड ने कराया उपचार


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) कल रात्रि करीब 08 बजे थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को बंजारी मंदिर के आगे घरघोड़ा मुख्य मुख्य मार्ग पर एक घायल हिरण के पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस कर्मी व फारेस्ट गार्ड ने उसका उपचार कराने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया है।
थाना प्रभारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे अपने स्टाफ को मौके पर भेजे। मौके पर थाना पूंजीपथरा स्टाफ और वनकर्मी पहुंचे, जहां सड़क पार करते किसी वाहन से टकराने से हिरण घायल होकर तड़प रहा था। मौके पर ग्रामीणों की मदद से हिरण का प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद वनकर्मी ने हिरण को अपने कब्जे में लेकर उसका बेहतर उपचार कराया गया और हिरण को वापस वन में छोड़ा गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment