🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

न्योता भोज में कल शामिल होंगे कलेक्टर,श्रम आयुक्त ज्योति शर्मा अपने जन्म दिन पर दे रही बच्चों को भोज, कलेक्टर ने सराहना की

On: February 26, 2024 10:21 AM

योजना में सहभागी बनने कलेक्टर की अपील

रामलला दर्शन योजना के लिए जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त

टीएल की बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा

बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 26 फरवरी) /कलेक्टर अवनीश शरण कल 27 फरवरी को चिंगराजपारा स्कूल में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त श्रम विभाग श्रीमती ज्योति मिश्रा ने अपनी जन्म दिन के उपलक्ष्य में चिंगराजपारा सरकारी स्कूल में बच्चों को न्योता भोज दे रही हैं। बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ पौष्टिक खीर पुड़ी व फल परोसे जाएंगे। कलेक्टर ने आज टीएल की बैठक में योजना की जानकारी देकर जन प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों से भी इस योजना में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
कलेक्टर ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की मोदी की गारंटी वाली रामलला दर्शन योजना की तैयारी की समीक्षा की। योजना के समन्वय के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने डीएमएफ की शासी परिषद में स्वीकृत कामों की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के लिए फाइल प्रस्तुत करने को कहा है। स्वीकृत कामों में वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को नए स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कामों के लोकार्पण के लिए सूची 27 फरवरी तक जिला पंचायत में जमा करने को कहा है। कलेक्टर ने विभागवार लंबित मामलों में प्रगति की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना के तहत जिले में मत्स्य पालन गतिविधि का चयन किया गया है। कलेक्टर ने इसकी कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम करने को कहा है। बैठक में निगम कमिश्नर व जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री संजय यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment