सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक 5 मार्च को
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 फरवरी 2024/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आगामी 5 मार्च को कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में सबेरे 11.30 बजे आयोजित की गई है। बैठक में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर श्री अरुण सिंह चौहान, अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला सुश्री ममता पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत पेंड्रा श्रीमती आशा बबलु मरावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पंचायत गौरेला श्रीमती गंगोत्री राठौर, अध्यक्ष नगर पंचायत पेंड्रा श्री राकेश जालान, प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन के सदस्य श्रीमती कौशल्या ओटावी, अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधि श्री पवन सिंह नागेश, अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि श्री नवल लहरे एवं महिला प्रतिनिधि श्रीमती श्वेता मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने संबंधित विभाग प्रमुखों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने कहा है।
दिशा समिति की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए मकान शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजीटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन एवं अर्बन मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और वृद्धि योजना, अटल मिशन रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन, स्मार्ट सिटि मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे मिल स्कीम की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में पीएम उज्जवला, पीएम कौशल विकास, डिजीटल इंडिया-पब्लिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम, टेलीकॉम, रेलवेज, हाइवेज, वाटरवेज, माइन्स, पीएम खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, एकीकृत उर्जा विकास, नॉन लेप्सेबल सेन्ट्रल पूल ऑफ रिसोर्स स्कीम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि विपणन, पीएम कृषि सिंचाई योजना, सरफेस माइनर एरिगेशन, मरम्मत पुर्ननिर्माण एवे पुनः संग्रहण, पीएम आदर्श ग्राम योजना, पीएम रोजगार उत्तपत्ति, सुगम्य भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और खाद्य सुरक्षा योजना समीक्षा की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

