नई दिल्ली/रायपुर। (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। इसी पर हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दोनों राज्यों में दौरा हुआ और अपनी एक गुप्त रिपोर्ट लेकर निकल गए। और मार्च के प्रथम सप्ताह में ही भाजपा पहली सूची जारी होगी।
400 पार की रणनीति पर कार्य करते हुए म.प्र.की 28 सीटों में आधे 14 सांसदों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है ? वहीं छत्तीसगढ़ के 11 टिकटों से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। लेकिन अब की बार सभी सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। छत्तीसगढ़ में अरूण साव,राम विचार नेताम, गोमती साय और रेणुका सिंह अब विधान सभा के सदस्य हो गए हैं उनके जगह नए चेहरे को उतारने जा रही है वहीं अन्य संसदीय क्षेत्र की सीट के चेहरे भी बदलने जा रही है। वहीं एक खबर यह भी आ रहें की राज्यसभा सांसद रहीं सरोज पांडेय को भी लोकसभा दुर्ग संसदीय क्षेत्र से बाहर की सीट से लड़ाने की तैयारी हो चुकी है।
2023 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनेकों सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने मैदान में उतारा था। जिसमें कुछ सांसद अपने क्षेत्र के विधानसभा चुनाव हार गये थे। अगले लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने भाजपा के तर्ज पर कांग्रेस भी कुछ उलटफेर कर सकती है,यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

