सिविल लाईन पुलिस द्वारा किया गया आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ किया गया जप्त।
नाम आरोपी – हरि ओम अग्रवाल पिता स्व. नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ (छ.ग.)
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/03/2024 को थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को सूचना मिला कि हेवन्स पार्क होटल में एक व्यक्ति लोहे का चापड लेकर कर्मचारी/ ग्राहकों को डरा धमका रहा है कि सूचना से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के दिए गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य एवं हमराह स्टाफ के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी हरि ओम अग्रवाल पिता स्व. नारायण प्रसाद अग्रवाल उम्र 44 वर्ष निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ के कब्जे से एक नग लोहे का चापड़ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा

