🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वन्दे मातरम् मित्र मंडल की 134 वीं बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर रेलवे क्षेत्र एवं अरपा पार की बैठक श्री कैलाश धाम में संपन्न हुई
अनेक निर्णय लिए गए

On: March 3, 2024 5:08 PM

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) वन्दे मातरम् मित्र मंडल की 134 वीं बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर रेलवे क्षेत्र एवं अरपा पार की बैठक श्री कैलाश धाम में संपन्न हुई
अनेक निर्णय लिए गए
1-सप्ताह में एक दिन वंदे मातरम् मित्र मंडल के सदस्य 8-10 मित्रों के समूह में केसरिया जैकेट में स्थानीय पार्कों में एकत्रित होकर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे एवं उनसे अपने पास के मंदिर में सपरिवार बच्चों के साथ जाकर हनुमान चालीसा/सुंदर काण्ड/धार्मिक आयोजनों में भाग लेने हेतु आग्रह करेंगे।
2- आगामी 10 मार्च की बैठक संयुक्त होगी जिसमें अरपा पार के मित्र गण भी सम्मिलित होंगे।
बैठक के पूर्व अपने दिवंगत मित्र स्वर्गीय मोहन अग्रवाल जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे।
3- शहर की दलित बस्तियों में जाकर समाज के पिछड़े पायदान पर खड़े बंधुओं से संपर्क कर उनकी जरूरतों,समस्याओं पर चर्चा कर समाधान खोजेंगे। स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन करेंगे।
4-हिन्दू नव वर्ष पर आयोजित शोभा में सभी मित्र शामिल होंगे।
बैठक को जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के के बेहरा, उत्कल समाज के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा,नवीन दुवे,किरण उपाध्याय महेन्द्र सोनी ने भी संबोधित किया।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल की अभी तक गतिविधियों के बारे में संयोजक महेन्द्र जैन ने जानकारी दी।
मंदिर के अध्यक्ष के के बेहरा को संयोजक महेन्द्र जैन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
बैठक का संचालन प्रफुल्ल मिश्रा ने किया।

अरपा पार श्री कैलाश धाम में आयोजित बैठक में डॉ गायत्री प्रसाद पांडेय, डॉ के के साव,अनिल दीक्षित,राजेश जायसवाल, सचिन यादव,पार्थों मुखर्जी ने अपने विचार रखे एवं संगठन को सक्रिय एवं विस्तार करने के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया। उक्ताशय की जानकारी
महेन्द्र जैन संयोजक वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने दी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment