किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
सीईओ के मार्गदर्शन मे 8 सौ महिला स्व सहायता समूह को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की पहल
महासमुन्द – देश के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को आगे लाने के लिए लगातार शासन प्रशासन सहित सामाजिक संगठनों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं ऐसे प्रयासों के बीच एक ऐसी शख्सियत महासमुंद जिले में उभरकर सामने आई हैं जो ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं में कौशल विकास के लिए लगातार उन्हें मोटिवेट कर रही हैं हम बात कर रहे हैं सरायपाली जनपद पंचायत में बतौर सीईओ पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ स्निग्धा तिवारी की जिम के लगातार प्रयासों से सराईपाली क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला समूह को प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें रोजगार से जुड़ने के लिए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं हम आपको बता दें कि महासमुंद जिले की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला शिशुपाल पर्वत पर 1000 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली डिप्टी कलेक्टर डाॅ स्निग्धा तिवारी अपने कार्यों की बदौलत इन दिनों महिलाओं के लिए रोल मॉडल साबित हो रही हैं। डॉ स्निग्धा तिवारी की बात करें तो वे लगातार सफलता के मुकाम पर आगे बढ़ती गई हैं डॉक्टर की पढ़ाई करने के बाद पुलिस सेवा में डीएसपी के लिए उनका चयन हुआ इसी बीच राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर भी इनका चयन हुआ और वह वर्तमान में इस पद पर बतौर सीईओ सरायपाली जनपद क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं गौरतलब है कि डॉक्टर तिवारी के कुशल मार्गदर्शन और इनके प्रोत्साहन की बदौलत सराईपाली क्षेत्र में इन दिनों 800 महिला स्व सहायता समूह बखूबी अपने कार्यों को अंजाम दे रही हैं महिलाओं को आगे लाने और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता के साथ लागू कराने में डॉक्टर स्निग्धा तिवारी मिसाल बनी हुई हैं इनकी पहचान समूचे महासमुंद जिले सहित छत्तीसगढ़ में कर्मठ और कुशल प्रशासनिक अफसर के रूप में बन चुकी है महिला दिवस के अवसर पर हमारे संवाददाता ने जब उनसे चर्चा की तब उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है और वह लगातार इस कार्य को अंजाम दे रही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

