अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़) जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है । अपने परिवार तथा आसपास के बुजुर्गों को समय पर टीका लगवाने के लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। भाजपा नेता एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने शनिवार की शायं जिला चिकित्सालय में अपने कुछ मित्रों के साथ कोविड वैक्सीन लगवा कर समाज के सभी वर्ग से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने अपनी तस्वीर स्वयं शेयर करते हुए कहा है कि शासकीय जिला चिकित्सालय में कोविड से बचाव का टीका हमने भी लगवाया है । जिला चिकित्सालय अनूपपुर में टीकाकरण कार्य में लगे सभी चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाफ की बहनों और भाईयों के प्रति उनके सहृदय व्यवहार, कर्मठता के लिये हृदय से आभार ,धन्यवाद । 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग तथा 45 वर्ष से ऊपर के किसी बीमारी से ग्रस्त सभी लोग टीकाकरण अभियान से जरुर जुडें। टीका लगवाएं …मास्क लगाएं…दूरी बनाए रखें। यह ध्यान रखना होगा कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीज मिले हैं। सरकार निरन्तर आम जनता को सतर्क कर रही है। लाक डाऊन ना हो इसके बावजूद अब टीका लगवा कर , मास्क लगा कर, शारीरिक दूरी बनाए रख कर तथा हाथों को बारबार साबुन से धोकर बचाव करना होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

