छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने टीका लगवा कर समाज के सभी वर्ग से टीकाकरण में शामिल होने की अपील की
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) / सिम्स बिलासपुर एवं राजकिशोर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है । अपने परिवार तथा आसपास के बुजुर्गों को समय पर टीका लगवाने के

लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आना होगा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा ने आज सोमवार दोपहर राजकिशोर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने कुछ मित्रों के साथ कोविड वैक्सीन लगवा कर समाज के सभी वर्ग से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने अपनी तस्वीर स्वयं शेयर करते हुए कहा है कि कोविड से बचाव का टीका हमने भी लगवाया है । सिम्स बिलासपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्य में लगे सभी

चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टाफ की बहनों और भाईयों के प्रति उनके सहृदय व्यवहार, कर्मठता के लिये हृदय से आभार ,धन्यवाद । 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोग तथा 45 वर्ष से ऊपर के किसी बीमारी से ग्रस्त सभी लोग टीकाकरण अभियान से जरुर जुडें। टीका लगवाएं …मास्क लगाएं…दूरी बनाए रखें। यह ध्यान रखना होगा कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के नये स्ट्रेन के मरीज मिले हैं। सरकार निरन्तर आम जनता को सतर्क कर रही है। लाक डाऊन ना हो इसके बावजूद अब टीका लगवा कर , मास्क लगा कर, शारीरिक दूरी बनाए रख कर तथा हाथों को बारबार साबुन से धोकर बचाव करना होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 17, 2026प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री साय महादेव घाट में विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ में हुए शामिल*
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

