🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायगढ़ जिले के आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से लगाये जा रहे सोलर पैनल में अनियमितता की आशंका व्यक्त करते हुए  कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायतों की जांच कराने कहा

On: March 7, 2024 5:03 PM

रायपुर /रायगढ़।वायरलेस न्यूज)  भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायगढ़ जिले के आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से लगाये जा रहे सोलर पैनल में अनियमितता की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायतों की बिंदुवार जांच कराने कहा है. कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक मिश्रा ने बताया कि जिले के 16 आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से सोलर पैनल लगाने का काम आईडीबीआई बैंक के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिल रही है. विधायक के मुताबिक सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक द्वारा निर्धारित शासकीय मापदंडों का पालन, एजेंसी तथा वेंडर की जानकारी एवं प्राक्कलन रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया गया है, जिस पर बिंदुवार जांच कर स्वयं को अवगत कराने पत्र लिखा है. दरअसल, जिले में निजी बैंक सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से अपना पल्ला झाड़ते हुऐ केवल सरकार की भारी भरकम राशि को जमा कराने में ही रूचि दिखा रहे हैं. इसी की खातिर कुछ बैंकों के अधिकारी सीएसआर की आड़ में अपने मूल कर्तव्यों से दूर भाग रहे हैं.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment