बटन दबाकर योजना की पहली किस्त 1 हजार रुपए चयनित महिला के खाते में अंतरित करेंगे
जिले की 4. 26 लाख महिलाओं को मिल रहा फायदा
जिला स्तरीय सम्मेलन बहतराई इंडोर स्टेडियम में
बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 9 मार्च 2024) महतारी वंदन सम्मेलन की सारी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीसी के जरिए दोपहर 2 बजे योजना की पहली किस्त की राशि का बटन दबाकर खातों में डीबीटी करेंगे। जिले की 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को इसका फायदा होगा। बटन दबाते ही उनके खाते में 1 हजार रुपए की राशि जमा हो जायेगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए दिया जाएगा। जिले का मुख्य समारोह बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में होगा। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार ने समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण कर सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को टिप्स दिए।
जिला स्तरीय समारोह के साथ जनपद स्तरीय सम्मेलन होंगे। इन स्थलों पर भी प्रधानमंत्री जी के संबोधन सुनने की एलईडी व्यवस्था की गई है। इनमें कोटा के डीकेपी स्कूल परिसर, बिल्हा के मण्डी परिसर, तखतपुर के मण्डी प्रांगण, मस्तुरी के भदौरा ग्राम में तथा रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर से लाइव प्रसारण देखा सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के पूर्व 12 से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम होगा। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों का आनंद उठा पाएंगे। विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की 8 परियोजनाओं में कुल मिलाकर 4 लाख 26 हजार 587 महिलाओं को योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। परीक्षण में 640 महिलाओं के आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। निर्धारित तिथि तक 4,27,227 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे। परियोजना वार लाभान्वित हितग्राहियों के अनुसार बिलासपुर से 55 हजार 988, बिल्हा से 61हजार 644, सरकंडा से 66 हजार 171, तखतपुर से 37 हजार 543, सकरी से 47 हजार 594, मस्तुरी से 67 हजार 521 तथा कोटा से 63 हजार 995 महिलाएं शामिल हैं।
Author Profile
Latest entries
राष्ट्रीय2026.02.25बिग ब्रेकिंग न्यूज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से कोर्ट का काम हुआ प्रभावित जज कोर्ट में नहीं जा रहे जांच हुई तेज बम स्क्वाड टीम पहुंची !
छत्तीसगढ़2026.02.24नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – श्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने नए बजट को बताया विकसित छत्तीसगढ़ की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने वाला, हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए है प्रावधान*
बिलासपुर2026.02.24कोटा भाजपा पार्षद वेंकट अग्रवाल ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला एवं व्यापारी वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा
Uncategorized2026.02.24आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास


