बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने हेतु भारत बन्द के चारों पीठ के वर्तमान पूज्य शङ्कराचार्यों व सन्त-महात्माओं के आशीर्वाद से आराध्य गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आन्दोलन के अन्तर्गत  दिनाङ्क 10 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे 10 मिनट के लिए शान्तिपूर्ण ढंग भारत बन्द किया गया और माॅग की गयी कि गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए और उन्हें पशु सूची से हटाया जाए क्योंकि हमारे वेदों ने ‘पशवो न गावः’ कहकर गाय को पशु मानने से निषेध किया है। भारत की धरती से गोहत्या का कलंक मिटाने के लिए गोहत्या को दण्डनीय अपराध माना जाए; इस सन्दर्भ का विधेयक संसद भवन में पास कर शासनादेश भारत सरकार द्वारा पारित किया जाए ऐसी हम सबकी इच्छा है।
उक्त भारत बन्द में निम्नलिखित गोभक्त बिलासपुर के  पं. हिमांशु पुरोहित, पं. अचल चौबे, रुपेश सिंह, अंकित गुप्ता व अन्य साथीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *