बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज ) गंगाश्री टाकीज बिलासपुर के मालिक श्री अमित जायसवाल के दामाद सहित परिवार का कल शाम बस्तर जाते वक्त बालोद जिला के मरकाटोला नेशनल हाईवे 30 में पीछे से आ रही हाईवा ने कार को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे कार में सवार सभी की मृत्यु हो गई है ।घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर निवासी श्री अमित जायसवाल घटना स्थल पहुंच गए हैं और कुरूद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
बताया जाता है कि घटना इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। और हाईवा भी पलट कर उसमे रखे सीमेंट पोल भी कार में जा गिरा जिससे दामाद की माता जी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। श्री अमित जायसवाल ने बताया कि दामाद का परिवार दिल्ली के रहने वाले थे वे बिलासपुर आए थे और कार क्रमांक सी जी 11ए एस 6084 से बस्तर जा रहे थे।
सभी मृतकों के नाम इस प्रकार है उत्कर्ष जोशी 39(अमित जायसवाल का दामाद) , धनजय जोशी 38, नारायण दत्त जोशी दामाद के पिता, श्रीमती पूर्णिमा जोशी दामाद की माता जी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

