बिलासपुर/ (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) बिलासपुर उत्कल समाज की समाजिक गतिविधियों के संचालन पर बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद एव राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती अपराजिता षड़ंगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते

हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि आप लोग दूर रहकर भी अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हों, आज बिलासपुर उत्कल समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल उनसे सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की।

श्रीमती अपराजिता षड़ंगी ने यहां उत्कल समाज की सामाजिक गतिविधियों के बारे उपस्थित जनों से जानकारी ली और उन्होंने खुशी जाहिर की उत्कल कल्चर को आज की पीढ़ी भी अपना रही है। जब भी मेरा बिलासपुर का कार्यक्रम रहेगा आप लोगो से अवश्य मिलते रहूंगी। प्रारंभ मे अमित मिश्रा ने बिलासपुर में समाज की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात श्रीमती शर्मिला मिश्रा ने श्रीमती अपराजिता षड़ंगी के जीवन पर प्रकाश डाला।मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में बिलासपुर उत्कल समाज के अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश उत्कल समाज के पदाधिकारी श्री प्रफुल्ल मिश्रा , संजय मिश्रा, संतोष साहू, श्री षडंगी, अभय मिश्रा, श्री सुनील पंडा, भोला नंदे,डी डी नायक, शशिभूषण नंदा, श्रीमती शर्मिला मिश्रा मां मंगला वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता जेना,श्रीमती रोजलीन नंदा, श्रीमती क्षण प्रभा साहू,श्रीमती सुरेखा मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, महेश्वर दास, सरोज शर्मा,आनंद श्रीवास, नरेश नायडू सहित अनेक गणमान्य समाज के व्यक्ति पहुंचे थे , प्रारंभ में अमित मिश्रा ने , पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीमती अपराजिता षड़ंगी ने सभी उत्कल समाज के लोगों को चाय भी पिलायी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

