🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आधिकारिक पुष्टि के बैगर ख़बर प्रकाशित नहीं करने एस पी श्री सिंह की मीडिया से अपील असत्य खबर से आमजनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और अपराधी महिमा मंडित होते हैं

On: March 14, 2024 10:02 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह ने जिले के  सभी मीडिया के सम्माननीय मित्रों से आग्रह किया है कि पुलिस से संबंधित किसी भी खबर / तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें जिससे की किसी भी खबर की विश्वसनीयता और सत्यता स्थापित हो और यही हम आप सभी का दायित्व भी है । असत्य खबर से आमजनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और अपराधी महिमा मंडित होते हैं । आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के प्रयास में आम जनता का पुलिस को बहुत सहयोग मिल रहा है और आप सभी देखेंगे कि पुलिस की दिन प्रतिदिन कठोर कार्यवाहियों उन माफिया गुंडे बदमाशों के ख़िलाफ होंगी जिससे क़ानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके । नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही ज़िला प्रशासन और पुलिस की joint team को लगाया गया है प्रतिदिन कार्यवाहियों की जा रही हैं और हमारे सभी अधिकारी और थाना प्रभारी इस हेतु लगे हुए हैं ।
रात्रि में पुलिस की कई टीमें शहर में पेट्रोलिंग में लगाई जा रही हैं । गश्त पर हमारे जवान बड़ी मेहनत से रात भर जागकर राइफ़ल के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं जो हमारा दायित्व है । इसलिए पुनः आग्रह सत्य और आधिकारिक पुष्टि उपरांत ही खबर social media में डाले ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment