बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) जांच आपने शुरू कराया था यह कोई नई जांच तो नही है। जांच में तथ्यों के आधार पर कार्यवाही हुई है। इसलिए इसे राजनीतिक विद्वेष की भावना से की गई कार्यवाही कहना बेबुनियाद एवम तथ्यहीन है। भूपेश बघेल को न्यायालीन प्रक्रिया का पालन करते हुए कानून का सम्मान करना चाहिए। और जो बीजेपी पर व्यर्थ अनर्गल आरोप लगा रहे है उसे बंद कर देना चाहिए।उक्त बाते आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने कही।
उन्होंने कहा कि महादेव एप के मध्यम से जो सट्टा जुआ चल रहा था। उसकी जांच भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही हुई थी। अब आज अगर जांच में उनका नाम सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है, तो उसमें भाजपा का क्या लेना देना।
उन्होंने कहा कि आपको सबको पता है कि सुभम सोनी का दुबई से जो वीडियो वायरल हुआ था उसने भी स्पष्ट रूप से भूपेश बघेल का नाम सामने आया था। आज कोई गुगल में 508 करोड़ सर्च करता है तो भूपेश बघेल के नाम का उल्लेख मिलता है। उसके बाद भी बीजेपी पर राजनीतिक लाभ या विद्वेष से की गई कार्यवाही का आरोप लगाना ये सरासर गलत एवम बेबुनियाद बाते है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर2026.07.24“शेर की नाक का बाल और गधे की पूंछ के बाल में फर्क होता है, जनता अब यह फर्क अच्छी तरह समझ चुकी है”कुछ लोग प्रश्न पूछने को ही राजनीति का पैमाना मानते हैं, केवल प्रश्न पूछने से विकास होता, तो जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से पराजित नहीं करती ?
Uncategorized2026.07.24आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW) के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर
Uncategorized2026.07.24रामनामी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ से रामनामी समुदाय के लोगों में अद्वितीय हर्ष उल्लास का माहौल*
Uncategorized2026.07.24प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी* 2025-26 में 3 लाख 24 हजार 785, से अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का भ्रमण किया यह आंकड़ा इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है
