🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महंत के गढ़ में भाजपा अध्यक्ष किरणदेव के  समक्ष सक्ति रियासत के राजा धर्मेंद्र बहादुर और पूर्व बसपा विधायक केशव चंद्रा सहित 2000 कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे भाजपा प्रवेश

On: March 17, 2024 4:17 PM

भाजपा अध्यक्ष किरण देव 18 मार्च को शक्ति में

जैजैपुर के पूर्व बसपा विधायक केशव चंद्रा का भी में होगा भाजपा प्रवेश

बिलासपुर/ सक्ति/(वायरलेस न्यूज) 18 मार्च सोमवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष किरण देव शक्ति पहुंचेंगे तथा शक्ति के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में आयोजित एकदिवसीय शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को जहां प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे, तो वहीं इस अवसर पर शक्ति रियासत के राजा एवं जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य धर्मेंद्र बहादुर सिंह लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश करेंगे, ज्ञात होगी विगत दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार करने का आरोप लगाते हुए अनुशासन आत्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह के भाजपा प्रवेश के प्रयास लगाए जा रहे थे एवं राजनैतिक सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण देव कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह को भाजपा में प्रवेश करवाएंगे साथ ही शक्ति विधानसभा क्षेत्र में राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के घोर विरोधी बताए जाते हैं, तथा राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्षो जब जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र सिंह ने दावेदारी की थी तब उन्हें कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया, तथा धर्मेंद्र सिंह ने निर्दलीय ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा, किंतु वे चुनाव में परास्त हो गए थे, उसके बाद से धर्मेंद्र सिंह स्थानीय विधायक तथा तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के राजनैतिक रूप से विरोधी हो चले थे, एवं प्रदेश में तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति प्रवास के दौरान महल विरोधियों की तत्कालीन सीएम को महल जाने से रोकने की लाख कोशिशों के बावजूद भूपेश बघेल ने हरि गुजर पैलेस महल जाकर राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात की थी, तथा अपनी पुरानी दोस्ती का संदेश दिया था, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 18 मार्च को सुबह 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, 11 प्रमुख, बूथ कमेटी, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केंद्रो के सभी प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल में निवासरत जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारीयो को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, तथा सुबह 10:00 बजे से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा वृहद रूप से तैयारी में जुटी हुई है, एवं जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जहां से प्रदेश अध्यक्ष जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे

जैजैपुर के पूर्व विधायक केशव

भी करेंगे भाजपा प्रवेश

18 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव के शक्ति प्रवास के दौरान किरण देव शक्ति के बाद जैजैपुर जाएंगे, तथा बसपा के दो बार विधायक रहे केशव चंद्रा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे, केशव के भी विगत दिनों भाजपा प्रवेश की बात कही जा रही थी, किंतु कुछ कारणों से प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति के चलते उनका प्रवेश नहीं हो पाया था तथा अब 18 मार्च को बसपा विधायक भी बीजेपी पार्टी में सवार होंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment