ब्रेकिंग : विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे मौदहापारा थाने, समर्थक कार्यकर्ता के हक में खड़े हुए, आरोपियों की गिरफतारी के निर्देश दिए
रायपुर.,(वायरलेस न्यूज) उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा आज अचानक मौदहापारा थाना पहुंचे तथा वहां पर थाना प्रभारी और उनके स्टॉफ से मुलाकात की. श्री मिश्रा अपने समर्थक कार्यकर्ता के साथ हुए अन्याय की वस्तुस्थिति जानने पहुंचे थे.
उन्होंने थाना प्रभारी मनोज नायक से चर्चा की तथा आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफतार करने और कड़ी कार्यवाही करने की मांग की. जानते चलें कि श्री मिश्रा के समर्थक, भाजपा नेता रवि रकसेल के साथ कुछ स्थानीय युवकों द्वारा हमला किया गया जिससे उसको गंभीर चोट लगी है.
इस पर विधायक पुरन्दर मिश्रा को जानकारी मिली तो वे महादेव घाट रोड स्थित ओम हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़ित युवक का हाल-चाल जाना एवं अस्पताल प्रबंधन को उचित इलाज हेतु निर्देशित किया. उसके बाद श्री मिश्रा घटना की गम्भीरता को देखते हुए अस्पताल से सीधे मोदहापारा थाना पहुंचे तथा थाना प्रभारी को आदेशित किया कि अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाही कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें.
जानते चलें कि परसों रात को कार से जा रहे दो गुटों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद एक समूह ने भाजपा नेता राजा रक्सेल की बुरी तरह पिटाई कर भाग गए थे. दूसरी ओर पुलिस ने मामला ज्यादा ना बढ़ता देखकर कार्यवाही नही की थी लेकिन अब विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

