मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 21 मार्च 2024) मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक आज दिनांक 21.03.24 को संपन्न हुई । बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवराज, श्री योगेश कुमार देवांगन एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । उक्त बैठक में रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अक्टूबर-दिसम्बर 2023 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई | बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से 'बिलासपुर मंडल दर्पण' ई-पत्रिका के 09 वें अंक का विमोचन किया गया । इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से राजभाषा हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग करने वाले 05 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए | अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विभागों में राजभाषा की प्रगति संतोषजनक है | उन्होंने यह भी आग्रह किया कि अधिकारीगण स्वयं हिंदी में अधिकाधिक काम करें एवं अपने अधीनस्थों को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें । समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि हिंदी में काम करना बहुत ही सरल है, इसके लिए सार्थक प्रयास करें | उन्होने आगे पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा कि आप अपने विभाग में अन्य कर्मचारियों को भी हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करें | बैठक का संचालन प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस) श्री अभिनव कुमार राठौर ने किया |
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

