बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़ के न्यायधानी से एक युवती के खुदकुशी का मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा लैलूंगा की रहने वाली थी और शहर में रहकर कंप्यूटर डिप्लोमा का कोर्स कर रही थी। खुदकुशी के इस मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं युवती के परिजनों का भी हाल बेहाल है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगा नगर का है। बता दें कि बुधवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। परिजनों ने अपने आने तक शव को नीचे उतारने से मना किया है। पुलिस के बताए अनुसार लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय छात्रा गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम करती थी। वर्तमान में वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला है।
बुधवार की रात करीब 11 बजे इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कमरे को लॉक कर दिया है। परिवार के आने के बाद जांच शुरू होगी। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पता नहीं चल सका है। परिजनों को खबर दी गई, जिसके बाद परिजनों ने शव उतारने से मना किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

