(ब्रेकिंग वायरलेस न्यूज नेटवर्क अमित मिश्रा संपादक )
बिजनेस टाइकून नवीन जिंदल आज BJP कार्यालय मे पहुंच कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। उनके नेता और पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे थोड़ी देर पहले ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट किया कि मैंने 10 वर्षों तक कुरुक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस उलटफेर के चलते कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थी।
गौरतलब है कि जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र सीट से पुराना नाता है। यहां से नवीन जिंदल लगातार दो बार (2004 और 2009) लोकसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के टिकट पर यहां से 1996 में जीत हासिल की थी।
जिंदल फैमिली से फिलहाल कोई भी लोकसभा सांसद नहीं है। नवीन जिंदल ने 2019 में ही ऐन मौके पर कांग्रेस से लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बीच कई बार उनके और उनकी मां के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई गईं। स्थानीय मीडिया में खबर जोरो शोरों से सुर्खियां बटोर रही है। कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल हाउस में साफ-सफाई का काम शुरू हो चुका है। 2019 से कुरुक्षेत्र और करनाल स्थित जिंदल हाउस लगभग बंद पड़े हैं।
जिंदल परिवार का कुरुक्षेत्र सीट से पुराना नाता है। नवीन जिंदल लगातार दो बार (2004 और 2009) लोकसभा चुनाव में विजयी रहे हैं। उनके पिता स्व. ओमप्रकाश जिंदल ने हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) के टिकट पर यहां से 1996 में जीत हासिल की थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

