🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जल संरक्षण दिवस पर पानी बचाने हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की अपील

On: March 24, 2024 1:21 AM

जल संरक्षण दिवस पर पानी बचाने हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की अपील

रायगढ़:- जल संरक्षण दिवस पर पानी बचाने हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज़ारी अपील में कहा जल को प्रदूषित होने से बचाने एवम जल संरक्षण हेतु जन जागृति आवश्यक है। इस हेतु उन्होंने प्रदेश वासियों से जल संरक्षण दिवस पर प्रण लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा जल को व्यर्थ नही करना है।तभी जल संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। जल रोज मर्रा की गतिविधियों के लिए सबसे अधिक जरूरी है। जल का उचित उपयोग जल भंडार के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए आवश्यक है कि दैनिक जीवन में जल उपयोग के तरीके में बदलाव कर भविष्य के लिए काफी मात्रा में जल बचाया जा सकता हैं। वैश्विक आकड़ो के मुताबिक दुनिया भर में 3 अरब लोग जल की वजह से दूसरे देशों में पलायन करने के लिए विवश है एवम 24 देशों के पास आपने साझा जल के उपयोग के लिए सहयोग समझौते हस्ताक्षरित है। सार्वजनिक स्वास्थ्य समृद्धि खाद्य ऊर्जा प्रणालियां आर्थिक उत्पादकता और पर्यावरणीय अखंडता सब कुछ जल चक्र पर निर्भर है। जल संरक्षण दिवस जल संरक्षण हेतु जागरूकता पैदा करने का माध्यम है।यह तभी संभव है जब जल संरक्षण के असली महत्व को समझकर अपने अपने व्यवहारिक जीवन में शामिल करे। पानी का व्यर्थ बहाव जल संरक्षण की नींव को कमजोर करता है।जल जीवन जीने की बुनियादी आवश्यकता है। समय रहते सभी को जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए जल संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment