🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डॉ राम मनोहर लोहिया जी के विचार मुझे राजनीति में सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

On: March 24, 2024 1:15 AM

124 वी जयंती पर लोहिया के आदर्शो को ओपी ने मौजूदा राजनीति के लिए प्रासंगिक बताया

रायगढ़:-सामाजिक न्याय के पुरोधा माने जाने वाले, स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध समाजवादी विचारक,चिंतक, डॉ॰ राम मनोहर लोहिया जी की 124 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी ने उनके आदर्शो एवम मूल्यों को मौजूदा राजनीति के लिए प्रासंगिक बताया। रायगढ़ विधायक ओपी ने कहा समता मूलक समाज निर्माण हेतु लोहिया जी का समर्पण एवम योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादाई रहेगा। उनकी समाजवादी विचारधारा जन सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी। जाति आधारित व्यवस्था और सामाजिक असमानता के धुर विरोधी रहे लोहिया जी का जीवन पिछड़े वर्गों, महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। समतामूलक समाज निर्माण हेतु उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है।ओजस्वी वक्ता रहे डॉ. राममनोहर लोहिया जी ने समाज से भेदभाव मिटाने एवं समानता स्थापित करने के लिए जो महान कार्य किये हैं उन्हें विस्मृत नही किया जा सकता। ओपी चौधरी ने सामाजिक सशक्तिकरण और सेवा भाव से जुड़े लोहिया जी के विचारो को प्रेरित करने वाला बताया। देश की आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद लोहिया जी आजाद भारत की राजनीति के मजबूत आधार स्तंभ बने । प्रखर समाजवादी विचारों के लिए लोहिया जी सदैव स्मरणीय रहेंगे। राजनीतिक शुचिता व पारदर्शिता के समर्थक डाॅ. राममनोहर लोहिया जी ने अपने सिद्धांत व आदर्श के जरिए सामाजिक सशक्तिकरण के एक नए युग का सूत्रपात किया। समाज व राष्ट्र के उत्थान में लोहिया जी के योगदान को अविस्मरणीय बता वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 124 वी जयंती पर कोटिशः नमन करते हुए कहा लोहिया जी के विचार राजनीति में मुझे सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment