रायगढ़ – बजरंग दल के जिला संयोजक नियुक्त होने के पश्चात शहर के ऊर्जावान युवा हस्ताक्षर अमितेश गर्ग ने बताया कि आगामी होली के पर्व पर होलिका दहन स्थल पर होलिका दहन से पूर्व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवम आम जनता के सहयोग से हनुमान चालीसा पाठ किया जायेगा उक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अमितेश ने बताया कि युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और अपनी पारंपरिक भारतीय संस्कृति के संचार के लिए यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न हिस्सों में क्रमवार आयोजित किया जाएगा। जिसमे बुजी भवन चौक पर रात्रि 08 बजे, गौरी शंकर मंदिर चौक पर रात्रि 08.30 पर तथा कृष्णा विहार स्थित होलिका दहन स्थल पर रात्रि 09 बजे उक्त कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिसमे शहर के सभी युवा एवं शहरवासियों के सहयोग की कामना करते हुए इसमें हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा।
आगे अमितेश ने कहा कि आज के इस भागदौड़ की जिंदगी में मानसिक तनाव काफी हद तक बढ़ रहा है, जिसे आध्यात्म एवम पारंपरिक भारतीय संस्कृति से जुड़कर काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। तथा हनुमान चालीसा पठन से सभी व्यक्तियों में आत्मबल की वृद्धि तथा नव ऊर्जा का संचार होगा और आपसी सामाजिक मेल मिलाप परिचय एवं भाईचारे के साथ सक्रियता भी बढ़ेगी, साथ ही हमारा उद्देश्य सभी युवाओं को जनकल्याणकारी कार्यों में शामिल करके उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन से जोड़ने का है जिसके लिए बजरंग दल सदैव प्रयासरत हैं।
साथ ही दल के सभी कार्यकर्ताओं ने होली के पर्व को शांति तथा सौहाद्र पूर्वक माहौल में मनाने की अपील भी शहर वासियों से करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सभी शहरवासी अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाहन करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं।
ज्ञात हो कि अमितेश गर्ग की जिला संयोजक के पद पर आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा कल ही प्रांत समिति की बैठक में की गई है एवम नियुक्ति के पश्चात उनका यह पहला कार्यक्रम है वैसे पूर्व में भी अमितेश गौ सेवा एवं एनिमल रेस्क्यू जैसे अभियान तथा ब्लड बैंक सेवा से जुड़कर काफी लंबे अरसे से कार्य करते हुए सक्रिय तथा युवाओं में लोकप्रिय हैं, और अब गौसेवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष तथा बजरंग दल के जिला संयोजक की कमान भी संभालेंगे जिसके माध्यम से आगामी भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रियता के साथ कार्यकर्ताओं को संगठित करते रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

