बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) ब्लैक स्पॉट सेदरी थाना कोनी में दिनांक 22 3.2024 की सुबह में हुए, सड़क दुर्घटना जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई थी तथा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ था।
यह स्थान पूर्व से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्नांकित किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने जिले की कमान संभालते ही उसका अवलोकन किया था, संबंधित स्थल पर मार्ग निर्माण में कुछ तकनीकी त्रुटि नजर आने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निर्माण एजेंसी को सुधार एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए थे एवं पत्राचार किया गया था।
इस संबंध में घटनास्थल की त्रुटि पूर्ण तकनीकी से हुई मौत को पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अपने कार्यालय में आज अवकाश दिवस होने के बाद भी एक आपात बैठक बुलाई।
जिसमें सड़क निर्माण एजेंसी NHAI के प्रबंधक तकनीकी राजेश्वर सूर्यवंशी, इंजीनियर गौरव शुक्ला, इंजीनियर विमल शर्मा, अदानी ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर सुकांता बसक, पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी संतोष भगत, इंजीनियर लक्ष्मीकांत कश्यप तथा यातायात प्रभारी एडिशनल एस०पी० नीरज चंद्राकर, (यातायात) डी०एस०पी० संजय साहू, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे उपस्थित हुए।
पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जिले के सभी “ब्लैक स्पॉट” की फाइल का सूक्ष्म अवलोकन किया, साथ साथ ब्लैक स्पॉट सेदरी चौक की त्रुटि पूर्ण एवं खतरनाक स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, सड़क निर्माण एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई एवं इस स्थान पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने तत्काल कारगर उपाय किए जाने की हिदायत भी दी l
इंजीनियरिंग की छात्रा की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि यह एक अपूरणी क्षति है तथा हम सब का दायित्व है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटना ना हो साथ ही श्री सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकरण की बारीकी से हर पहलू पर जांच की जाएगी तथा यदि जांच में किसी एजेंसी को दोषी पाए जाने पर ऐसे हृदय विदारक घटना के लिए किसी को बक्शा नहीं जायेगा
*पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को आज ही मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटना को रोकने वैकल्पिक व्यवस्था करने की हिदायत दी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द

