बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। – 23 मार्च 2024 रेसुब टास्क टीम -1, बिलासपुर, एवं जीआरपी / बिलासपुर संयुक्त चेकिंग के दौरान PF.No.2,3 में एक व्यक्ति को चोरी के अलग-अलग कंपनियों के 06 नग मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,000/ रुपये के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
रेल सुरक्षा बल बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 23 मार्च 24 को समय करीबन, 07:30 बजे रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यात्री सामान की चोरी ( TOPB) के अपराधियों के विरूद्ध चेकिंग व धरपकड़ के दौरान रेसुब टॉस्क टीम -01 बिलासपुर प्रभारी सउनि अमरेन्द्र सिंह ,प्र.आ. आर.पी.द्विवेदी,समलेश यादव, पुरुषोत्तम भारद्वाज, एवं जीआरपी प्रभारी श्री बी एन मिश्रा अपनी टीम के साथ चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफार्म नम्बर 02-03 में गुप्त निगरानी के दौरान 01व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकडे! उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता- बलराम सहिस उम्र 19 वर्ष,पिता जितेंद्र साहिस निवासी मेहदीपारा थाना चापा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.), होना बताया और पूछताछ करने पर बताया कि वह ट्रेनों में चोरी-छिपकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करता है! अभी भी स्टेशन पर चोरी करने एवं चोरी किये मोबाइल को चलते -फिरते यात्रियों को बेचने आया था, कि पकड़ा गया! उक्त व्यक्ति के पास रखे मोबाइलों को चेक करने पर उसमे 06 नग एंड्रॉइड स्मार्ट मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के पाए! उक्त मोबाइल के सम्बंध में उक्त व्यक्ति से पूछने पर बताया कि वह ट्रेनों से चार्जिंग में लगे मोबाइलों को चोरी करता हु।
तब मौके पर उक्त आरोपी के कब्जे से 06 नग मोबाइलो को जप्त कर मय जप्तशुदा सम्पति के साथ पकड़ कर जीआरपी थाना बिलासपुर लेकर गए ! जहां उक्त आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए थाना अपराध क्रमांक 003/2024 धारा 41 (1-4) Cr. P.C.,धारा 379 IPC दिनांक 23.03.2024 पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही बाबत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जप्त किये गए मोबाइलो कि कीमत 1,00,000/- (एक लाख) रुपये है!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

