🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेल सुरक्षा बल नागपुर की विशेष टास्क टीम को मिली सफलता दो लाख रु. का गांजा जब्त किया

On: March 24, 2024 12:07 AM

नागपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। दीप चंन्द्र आर्य मंडल सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत मंडल स्तपर पर गठित टास्क टीम द्वारा रेल गाड़ियों में विशेष चेकिंग अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल नागपुर द्वारा दिनांक 21.03.2024 को गाडी संख्या 20861 अहमदाबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक आरोपी के पास से 02 पिठठू बैग में मादक पदार्थ (गांजा) कीमत दो लाख से अधिक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।रेल सुरक्षा बल नागपुर की विशेष टास्क टीम की इस कार्यवाही से गांजा तस्करो में हड़कंप मच गया है। दीप चंन्द्र आर्य मंडल सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने वायरलेस न्यूज के संपादक अमित मिश्रा और समाचार संपादक अनिल आहूजा विशेष जानकारी देकर बताया कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के प्रण के साथ श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त /रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत मंडल स्तपर पर गठीत टास्क टीम द्वारा रेल गाडीयों में विशेष चेकिंग के दौरान दिनांक 21.03.2024 को गाडी सं. 20861 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में भंडारा से नागपुर तक ड्राईव के दौरान चाचेर-कन्हान स्टेशन के मध्य जनरल बोगी में एक व्यक्ति को अपने सीट के निचे रखे 02 बैग के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। संदेह होने पर बैग को खोल कर दिखाने को कहने पर टालमटोल किया जिसे गहनता से पुछताछ कर उसके कब्जे मे रखे 02 पिंटु बैग को चेक करने पर तीक्ष्ण गंध वाला मादक पदार्थ (गांजा जैसा ) होना प्रतीत हुआ। उक्त व्यक्ति को नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेष कुमार वल्द कृश्णादेव मंडल उम्र-36 वर्श निवासी- नारायणपुर वार्ड नंबर 06, थाना- स्माईलपुर जिला-भागलपुर (बिहार) बताया तथा जनरल टिकट पर पुरी से जलगाव तक यात्रा करना बताया । उक्त गाडी रेलवे स्टेशन नागपुर के प्लेटफार्म नं. 03 पहुंचने पर दोनो पिठठू बैग को आरोपी के पास से उतारकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया । उक्त दिनांक 21.03.2024 को की गई कागजी कार्यवाही और दिनांक 22.03.2024 को अन्य कागजी कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम कानुनी कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस इतवारी को सुपूर्द किया गया। जहां शासकीय रेल पुलिस इतवारी के द्वारा आरोपी के विरूध अपराध क्रमांक 28/2024 धारा 20 (B) (ii) (B) 29 एनडीपीएस अक्ट दिनांक 22.03.2024 दर्ज किया गया। जिसकी आगे की जांच निरीक्षक शासकिय रेलवे पुलिस इतवारी द्वारा की जा रही है। जप्त किए गये मादक पदार्थ (गांजा) कुल वजनः-10.216 किलोग्राम है, जिसका कुल बाजार मुल्यप 204320/-रुपये है। उक्त‍ कार्यवाही में निरीक्षक एस ए राव, रेसुब पोस्ट ईतवारी, सहायक उप निरीक्षक अजय चौबे, सहायक उपनिरीक्षक के के निकोड, प्र.आ. जी.आर.मडावी, आरक्षक वी.एस.पटले, आरक्षक डी.एन.यादव, आरक्षक सुधाकर बोरकर का कार्य सराहनीय रहा। रेल गाडियों से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने तथा तस्करो को पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द.पू.म. रेलवे, नागपुर द्वारा ऑपरेशन नारकोस के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा पकड़े गए आरोपीयो पर वैधानिक कार्यवाही कराई जा रही है। आरपीएफ नागपुर एसईसीआर सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि जब भी आपको कोई संदिग्ध सामान दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत पुलिस RPF, TTE या अन्य रेल कर्मी को सीधे या रेल मदद या हेल्पलाइन नंबर 139 पर देने का कष्ट करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment