आरपीएफ दुर्ग ने पुरी अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच से लाखो का लावारिस गांजा किया बरामद।
दुर्ग। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के तहतआर.पी.एफ. पोस्ट दुर्ग व टास्क टीम के द्वारा 18 पैकेट मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 6,00,000/- रुपया) का लावारिश अवस्था में जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर जीआरपी दुर्ग को सुपुर्द कर दिया है। ।
इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग प्रभारी निरीक्षक एस. के. सिंहा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि दिनांक 27. मार्च 24 को लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चलाये जा रहे प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस. के. सिंहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सनातन थानापति, स.उ.नि. आर.के. मिश्रा, प्र.आ. एन.के. राजपूत, आरक्षक एस. आर. मीणा, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे , आरक्षक गिरिराज मीणा की टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामान्य कोच में दो राजश्री पान मसाला थैला में मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना पर अटेंड किए जहां 02 उक्त थैला लावारिस हालत में मिला आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री का नहीं होना पाया जिसे रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर 02 नागपुर छोर से उतारकर दोनों थैला के अंदर रखे कुल 18 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 30 किलोग्राम जिसका अनुमानित कीमत 6,00,000/- रू (छः लाख रू.) है मिला जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् जप्ती की कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ जीआरपी चौकी दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
जीआरपी चौकी दुर्ग द्वारा अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 00/24 दिनांक 27.03.24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

