बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) चरण दास महंत के प्रधानमंत्री के खिलाफ घटिया बयान देने के मामले में घिरने के बाद अब बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा है कि संविधान की रक्षा के लिए लाठी चलाना पड़े तो मैं भी लाठी चलाने में जरा भी नहीं हिचकिचायूंगा और वैसे भी मैं यादव हूं और यादव लाठी चलाने में माहिर होते हैं।
संविधान की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है संविधान से गलत इरादों से छेड़छाड़ करने वाले पर लाठी चलाने से जरा भी नहीं हिचकिचायेंगे।
बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के उस विवादास्पद बयान का भी यहां समर्थन की बात दोहराई है। उन्होने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दरअसल साय सरकार में उन्हें ही नही बल्कि कई पूर्व मंत्रियों को मंत्री पद नही दिया है। इसलिए वे भी सभी दुखी हैं , और अपने अंदर की पीड़ा को व्यक्त नही कर पा रहे हैं,मेरी उन लोगों के प्रति पूरी सहानभूति है। बिलासपुर को अपनी कर्मभूमि मानकर आया हूं और भाजपा को सबक सिखाना है। यहां के कांग्रेसी सभी क्रांतिकारी है। और हमारे बीच कोई मनमुटाव नही रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा

