बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व महापौर श्रीमती वाण राव आज दोपहर वायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के समक्ष भाजपा में शामिल हो गई है । एन लोकसभा चुनाव के वक्त श्रीमती राव का भाजपा प्रवेश बिलासपुर में कांग्रेस को तगड़ा झटका है ।श्रीमती राव बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी है ।महिला कांग्रेस की कुछ और प्रमुख नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती है ।यह पता लगा है कि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते जब दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुई थी तभी से यह लगने लगा था कि महिला कांग्रेस की कई बड़ी नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती है ।जिसकी शुरुआत श्रीमती वाणी राव ने की है वे महिला की राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी है ।वे प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान में उपाध्यक्ष थी ।कल जब कांग्रेस भवन में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित था तो भी श्रीमती राव उसमे शामिल नहीं हुई तभी से यह संकेत हो चुका था कि वे भाजपा में जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

