लीलाधर बानू खुंटे समाजिक कार्यकर्ता को धार्मिक फिल्म मेरी माँ कर्मा के प्रांतीय स्टार प्रचारक बने।
रायगढ़- (वायरलेस न्यूज) धार्मिक फि़ल्म मेरी माँ कर्मा के स्टार प्रचारक के लिए पॉपकॉर्न फि़ल्म प्रोडक्शन मुंबई के फि़ल्म प्रोड्यूसर डॉ. श्री डी.एन. साहू, श्री यू.के.साहू, राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकिरण साहू और राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रदेश प्रभारी श्री गुलाब सिंह गोल्हानी व श्री जगराम लक्ष्में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जी के द्वारा समाजसेवी लीलाधर बानू खुंटे जी को प्रांतीय स्टार प्रचारक के रूप नियुक्त किया है।
यह फिल्म 5 अप्रैल कर्मा जयंती के शुभ अवसर पर देश के कई सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
समस्त संत महापुरुष एक वर्ग विशेष के लिए उनका योगदान नही होता यह समस्त मानव समाज के लिए उनका योगदान होता है।
संत माता कर्मा पर फि़ल्म का निर्माण किया जाना तेली समाज के लिए विशेष गौरव का विषय है। फि़ल्म बनाने पर फि़ल्म प्रोड्यूसर डॉ. श्री डी.एन. साहू की समाज ने प्रशंसा की है।
बानू खुंटे ने सभी छत्तीसगढ़ के समस्त छत्तीसगढ़ वासियों से निवेदन किया है की इस फिल्म को अपने-अपने आसपास के सिनेमाघर में पूरे परिवार सहित जाकर जरूर देखें और संत माता कर्मा जी के त्याग, समर्पण, व सेवा के जो भाव समाज को जागरूक करने के लिए रहे उनका अनुसरण कर सके।
यह फ़िल्म 5 अप्रैल को रायगढ़ में रामनिवास टाकीज में व गैलेक्सी मॉल में लग रही है।
हिंदी फिल्म मेरी माँ कर्मा की समस्त टीम को फि़ल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है एवं प्रांतीय स्टार प्रचारक बनाये जाने पर समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

