आपरेशन जीवनरक्षा* के तहत
**गोंदिया-कटंगी पैसेंन्जर ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का फिसला पैर बालाघाट के आरपीएफ जवान ने बचाई यात्री की जान
नागपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क । बालाघाट के प्लेटफार्म नम्बर एक में गोंदिया-कटंगी पैसेंन्जर ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री फिसलते देखकर पहले से अलर्ट बालाघाट के आरपीएफ जवान ने यात्री की जान बचाने अपनी जान की परवाह किए यात्री की जान बचाने में अपनी देशभक्ति जनसेवा की शपथ को चिरतार्थ किया है । नागपुर रेल सुरक्षा बल से मिली जानकारी के अनुसार यात्री सुरक्षा और सहयोग हेतु दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्तं/रेसुब नागपुर के मार्गदर्शन में नागपुर मंडल द्वारा यात्री सुरक्षा एवं अन्य आपरेशन के हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियानो के क्रम में दिनांक 05.04.2024 को गाडी संख्या 07807 गोंदिया-कटंगी पैसेंन्जर को सुरक्षित पास करवाने के क्रम में उक्त गाड़ी के बालाघाट स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 01 से रवाना होने के दौरान एक यात्री दोनो हाथ में पानी की बॉटल लेकर चलती गाडी में चढने के प्रयास में प्लेटफार्म व लाईन के गैप में गिरते हुए देख कार्य पर तैनात प्रधान आरक्षक एम के सक्सेना बाहरी चौकी बालाघाट द्वारा गाडी द्वारा सजगता से त्वरित कार्यवाही करते हुए सहयात्री की मदद से उक्त यात्री को अपनी ओर खीच कर उसे उक्त गाडी व प्लेटफार्म के मध्य गैप में जाने से रोक कर उसकी जान बचायी गईं।
उक्त यात्री- प्रकाश बुधे पिता शिवल बुधे उम्र-39 वर्ष पेशा व्यापार निवासी- कटंगी थाना कटंगी जिला बालाघाट (म.प्र.) के बालाघाट से कटंगी के लिये जाने के दौरान उक्त घटना घटित होने पर आरपीएफ की सजगता एवं सतर्कता के लिए यात्री के भाई मनोज बुधे तथा अन्य रेल कर्मियो और यात्रियों द्वारा उक्त बल सदस्य की प्रशंसा किया गया।
उक्त घटना में प्रधान आरक्षक एम के सक्सेना की बहादुरी और तत्परता के लिए वहा उपस्थित सभी के द्वारा उसका तथा RPF का आभार व्यक्त किया गया।
आरपीएफ नागपुर सदैव यात्री सुरक्षा और सहयोग हेतु तत्पर है और यात्रियों से अपील करता है कि चलती गाड़ी में ना चढ़े इससे आपकी जान को खतरा पैदा हो सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

