एनटीपीसी सीपत में मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में दिनांक 09 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन नगर परिसर के संस्कृति क्लब में किया गया। यह विशेष शिविर कलेक्टर बिलासपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के आदेश पर शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत किया गया। इस शिविर में नए एवं छूटे हुए मतदाताओं का पंजीयन किया गया जिससे कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से वंचित न रह जाए।
इस शिविर के माध्यम से लोगों को अपने मत का प्रयोग कर शत प्रतिशत मतदान अभियान को सफल बनाने जागरूक किया गया। शिविर का संचालन बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ अपना नाम मतदाता सूची में पंजीयन करवाया। साथ ही छूटे हुए मतदाताओं ने भी अपना नाम जुड़वाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

