बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) राजनांदगांव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान लाठी की मार अभी शांत नहीं हुई थी कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विवाद खड़े करने वाला एक और बयान दे डाला है,इस बार उन्होने सक्ति में एक सभा में मोदी को डिफाल्टर कह दिया था।
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आखिरकार अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने से तौबा कर लिया है।
गौरेला पहुंचे चरण दास महंत ने बुधवार को मीडिया के सवालों के जवाब में मीडिया के सामने ही हाथ जोड़ते हुए कहा कि मैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहता और यह बात उनके परिवार वालों, मुख्यमंत्री, भक्तों और मंत्रिमंडल को बता दीजिए।
इस प्रकार लगातार विवादों में चल रहे चरण दास महंत ने आखिरकार हाथ जोड़कर मीडिया के सामने ही नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दिए। दरअसल, इसके पहले चरणदास महंत का ‘मोदी को लाठी मारकर मूड (सिर) तोड़ने वाले आदमी चाहिए और मोदी डिफाल्टर आदमी हैं’ जैसे बयान सामने आए थे और इसे लेकर चरणदास महंत की जमकर किरकिरी हो रही थी। वहीं राजनांदगांव में उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा

