: भिलाई। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित कोयला और शराब सहित विभिन्न घोटालों की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी ईओडब्ल्यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्यवाही की है। ब्यूरो ने यह छापा भिलाई में दो अलग-अलग स्थानों पर मारा है। जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है उन्हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।
सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। बताते चले कि ईओडब्ल्यू- एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा

