सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौरा
करगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
करगी रोड कोटा।( वायरलेस न्यूज) बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरबा, बिलासपुर, बिल्हा, जांजगीर-चांपा, खरसिया एवं रायगढ़ में आयोजित विभिन्न निजी, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की।
सांसद अग्रवाल ने श्रीमद्भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान आशुतोष साहू, सूरज साहू, चंद्रकांत अग्रवाल, मनीष कौशिक, विनय गुप्ता एवं आशु गुप्ता सहित अनेक लोगों ने उनसे मुलाकात की।
इसी कड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का काफिला करगी रोड कोटा पहुंचा। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद वेंकटलाल अग्रवाल के निजी निवास पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। वेंकटलाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रेखा अग्रवाल ने सांसद का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय अग्रवाल, सरोज दुर्गेश साहू, घनश्याम दीक्षित, रितेश पांडे, कमलजीत अजमानी, संजू पार्षद, कमल आहूजा, मीना यादव, अनिल साहू, पार्षद लखन साहू, पूर्व पार्षद विकास सिंह ठाकुर, द्वारकेश पांडे, नरेंद्र कछुआ, राजेंद्र शर्मा, कोमल पालके, पार्षद विमल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, अंकित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर के कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण


