नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
कोरबा, ( वायरलेस न्यूज 18 सितंबर 2026) : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है।
नराकास, कोरबा के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक श्री किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर श्रीमती अंशुली आर्य, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।
नराकास, कोरबा की ओर से यह सम्मान श्री विजय कुमार गर्ग, महाप्रबंधक (रसायन), एनटीपीसी कोरबा ने प्राप्त किया।
यह सम्मान नराकास, कोरबा से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के सामूहिक प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। यह उपलब्धि राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं प्रगतिशील प्रयोग के प्रति कार्यालयों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा भविष्य में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहित करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम


