करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
करगीरोड कोटा ( वायरलेस न्यूज) वार्ड क्रमांक 9 में आज भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पूजा एवं आरती का कार्यक्रम हमारे आदरणीय वेंकट लाल अग्रवाल , पार्षद महोदय के द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विनय गुप्ता, अमन देवानी, अनिकेत रजक, वीर गुप्ता, shahil bani , मुकेश श्रीवास, मोनू गुप्ता, दीपु गुप्ता, निखिल अग्रहरि, ऋषभ गुप्ता, सुशांत साहू, अरूप मित्रा, बाबू गुप्ता, शिव गुप्ता, रोहित शर्मा, छोटे लाल साहू , लोकेश नेताम सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा एवं आरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
पूरे कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों का उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा


