बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए 16 अप्रैल को एक साथ 18 बसें होंगी रवाना…
यात्रा में सभी से की सहयोग की अपील…
बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज) रामभक्त प्रवीण झा टीम की सम्पूर्ण हुई तैयारिया एक हजार दर्शनार्थियों का जत्था
16 अप्रैल को होगा रवाना…
बिलासपुर फील ग्रुप के चेयर मैन प्रवीण झा व उनकी टीम द्वारा
अयोध्या धाम के लिए निःशुल्क रामलला के दर्शन हेतु 1008 दर्शनार्थियों को अयोध्या ले जाने की तैयारियों में अपनी टीम के साथ पुलिस ग्राउंड पहुँचे प्रवीण झा ने अवलोकन किया तथा श्री झा ने बताया कि रामलला के दर्शन हेतु कुल एक हजार आठ दर्शनार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
सभी दर्शनार्थियों को कुल अठारह बसों द्वारा ले जाया जाएगा और सभी बसें पुलिस ग्राउंड से दिन में 2 बजे एक साथ रवाना होंगी।
ज्ञात हो कि
बिलासपुर से 16 अप्रैल को पुलिस ग्राउंड मैदान से 1008 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा जिन-जिन का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन्हें फोन द्वारा अवगत कराया जा चुका है। और उन सबसे यह निवेदन भी किया कि वह 12:00 तक पुलिस ग्राउंड मैदान में पहुंच जाएं एक-एक कर सारी बसों को वहां से एक साथ रवाना किया जाएगा।
सम्भवता रामभक्तो के जत्थे को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी।
आखिरी बस 2:00 बजे निकलेगी उसके बाद कोई साधन उसे अयोध्याधाम में दर्शन हेतु उपलब्ध नहीं रहेगा ।
आज की इस मीटिंग में प्रमुख रूप से प्रवीण झा, डॉ अरुण पटनायक,प्रफुल शर्मा, आरएसएस से ललित पुजारा,रिंकू मित्रा, आर पी सिंह,उचित सूद,निहारिका त्रिपाठी,आषुतोष व
इवेन्ट मैनेजमेंट के सभी सदस्यों के साथ ही सभी भगतगण उपस्तिथ थे।
श्री झा ने कहा की
यात्रा के दौरान सभी का सहयोग प्रार्थनीय है तथा
समाज के लोग और टीम के सारे लोग जिनके ऊपर यह दायित्व है की हम सभी की यात्रा मंगलमय हो इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

