रायपुर। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ शासन में वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी रोज मूर्खता का नया अध्याय रच रहे हैं। इन्हें इतना भी नहीं मालूम कि समाचार संस्थानों में नियुक्ति सरकार नहीं करती है। देश इनके पिता के जमाने से काफी आगे निकल गया है, जब दूरदर्शन को ‘राजीव दर्शन’ कहा जाता था। कोरोना के समय बक़ायदा पत्र लिख कर इनकी मां सोनिया गांधी ने कहा था कि मीडिया को विज्ञापन रोक देने से कोरोना समाप्त हो जायेगा। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को मीडिया विज्ञापन का पैसा भी केवल नेशनल हेराल्ड के लिये चाहिए।
Minister Kedar Kashyap: दरअसल बस्तर में राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा था कि पत्रकारिता में भी आदिवासी नहीं है। एक भी टीवी एंकर आदिवासी क्यों नहीं है। आदिवासियों और उच्च वर्गों के बीच भेद बताते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि देश की नीति और बजट तय करने वालों में सिर्फ एक ही पिछड़े वर्ग का है, जिसकी वजह से आदिवासी और शोषित वर्गों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
श्री कश्यप ने कहा राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। मोदी सरकार ने 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूबा हुआ पैसा वसूल कर गरीबों को उनका हक दिया है। मनमोहन सरकार के दूसरे कार्यकाल में बहुत से गलत लोगो को तब की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के फोन द्वारा बैंको से लोन देने दबाव डाला जाता था गलत लोगों को नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पैसा दिया गया उसमे से भी कई लाख करोड़ मोदी सरकार ने वसूल कर दिखाए है। राहुल गांधी का दुष्प्रचार काम नही आयेगा। अच्छा होता वो छत्तीसगढ़ आकर आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगो से माफी मांगते क्योंकि आदिवासियों का उन्होंने हक मारा है, विरोध किया है और पिछड़े वर्ग को गाली दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

