रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 21 अप्रैल 2024) रविवार को सुबह एवं दोपहर की पाली में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदान के दिन मॉक पोल से लेकर संपूर्ण मतदान प्रकिया और उसके बाद रिपोर्टिंग संबंधित कार्यों पर गंभीरता से कार्य करने की बात कही गई।
प्रशिक्षण सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक एवं दोपहर 1:00 से 3:00 तक केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पांडेय ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर सीधे तौर पर जनरल ऑब्जर्वर की ओर से कार्य करते हैं। माइक्रो आब्जर्वर की रिपोर्टिंग भी जनरल ऑब्जर्वर को होती है, इसलिए सभी माइक्रो आब्जर्वर अपने कर्तव्य एवं कार्यों को लेकर सूक्ष्मता से प्रशिक्षण लें।प्रशिक्षण के दौरान किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की दुविधा या शंका होने पर उसे तत्काल पूछ कर दूर कर लेवें।इससे सभी अपना कार्य मतदान दिवस के दिन बेहतर तरीके से कर सकेंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि मतदान दिवस को मॉक पोल से लेकर मतदान समाप्ति का समय और उसके बाद होने वाले रिपोर्टिंग संबंधित कार्य माइक्रो आब्जर्वर के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान उन्होंने पोलिंग से लेकर ई वी एम एवं मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी को सूक्ष्मता से प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सभी माइक्रो आब्जर्वर को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए समय सीमा पर अपने कार्यों का निर्वहन करने की बात कही। प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वर को मतदान दिवस के दिन माकपोल की गंभीरता, मशीनों की सीलिंग, मशीनों को क्लियर करना, पूरी मतदान की प्रक्रिया, मतदान के उपरांत मशीनों की सीलिंग, जनरल ऑब्जर्वर को रिपोर्टिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, मास्टर ट्रेनर्स श्री राजेश डेनियल, श्री विकास रंजन सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिले के 1085 मतदान केंद्रों में होगा मतदान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि जिले के 1085 मतदान केंद्रों में लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत मतदान दिनांक 07 मई को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 06 बजे तक संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इनमें से 280 क्रिटिकल मतदान केंद्र है एवं 23 मतदान केंद्रों में नेटवर्क संबंधित समस्या है, इसी तरह संगवारी मतदान केंद्रों में सिर्फ महिला माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस तरह 321 मतदान केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाया जाना प्रस्तावित है। इसमें बैंक, एसईसीएल, एनटीपीसी, पोस्ट ऑफिस सहित केंद्रीय उद्योग के माइक्रो आब्जर्वर के लिए नियुक्त 450 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

