रेल सुरक्षा बल ने एक युवक से डेढ़ लाख से अधिक का गांजा जब्त किया
ब्रजराजनगर ओडिसा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। दपूमरे मंडल बिलासपुर टास्क टीम 01 दिनांक 21/04/2024 रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम-1 व रे.सु.ब.ब्रजराज नगर संयुक्त कार्यवाही में 01 व्यक्ति को 01 नग जरी बैग के साथ जिसमें 7.700 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) के साथ रेलवे स्टेशन ब्रजराजनगर प्लेटफार्म न 01 में रायगढ़ एंड में पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल कर ली है जिसकी अनुमानित कीमत 1,54,000/- रुपए है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट ब्रजराजनगर प्रभारी निरीक्षक श्री पी तिवारी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 21/04/2024 को की मुखबिर की सूचना के आधार पर टास्क टीम 01 स उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह आर पी भरद्वाज के साथ वा रे.सु.ब ब्रजराजनगर के साथ मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति गांजा लेकर रेलवे स्टेशन ब्रजराजनगर pf न 01 में संदिग्ध अवस्था में ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन में है तब मुखबिर के बताएं हुलिया के अनुसार ब्रजराजनगर स्टेशन के pf no 01 मे समय 07/00 बजे पहुंचे घेराबंदी कर रोककर चेक किया गया तो उक्त के पास रखे जरी बैग में 06 पैकेट मिले जिसका कुल वजन 7.700 किलो ग्राम है तब उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रभात सेट्टी पिता पूर्णचंद्र शेट्टी उम्र 27 वर्ष निवासी आत्मली मधवापुर थाना माधवपुर जिला अंगुल ओडिशा बताया की तलाशी लेने पर उक्त के कब्जे से 7.700 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) मिला मौके में आबकारी इंस्पेक्टर आबकारी झारसुगुड़ा को सूचना देने पर वह तत्काल मौके पर अपने हमराह के साथ आई मादक पदार्थ (गाजा) के साथ आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिसमे आबकारी द्वारा अपराध क्रमांक 04/2024 दिनांक 20/04/2024 U/S 20 (b) (ii)(B) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर आरोपी को अग्रिम कारवाही हेतू माननीय न्यायालय झारसुगडा में पेश किया जाएगा।
उक्त मादक प्रदार्थ (गांजा) की कीमत 1,54,000/-रुपए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न

