बिलासपुर-(वायरलेस न्यूज) बिलासपुर लोक सभा अंतर्गत बेलतरा में आयोजित विशाल जनसभा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया । ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता ।

500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीरामलला विराजमान हुए हैं । उत्तरप्रदेश में जितना उत्साह और उमंग है उससे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। ये काम कांग्रेस क्या कर पाती ? कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं। यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया । इससे बड़ा अपमान भारत की सनातन आस्था को हो ही नहीं सकता । भगवान श्रीराम मंदिर बन गया, तो कांग्रेसी कहते है राम तो सबके हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वे आए थे। उस समय भी एक ही संकल्प था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूछा था कि आप तो अयोध्या से पहले ही रायपुर में श्रीराम मंदिर बनवा दिये ? हां बनवा दिया। इससे यह बात साबित होती है कि अगले तीन वर्षों में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा। अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ. रमनसिंह जी ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया? मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है और उसके बाद ही अपने धाम में विराजमान होता है।
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस को कोई भी काम अच्छा नहीं लगता। कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस उसे अव्यवस्था आराजकता का शिकार बना देती है । देश आजाद हुआ 1947 में और देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को समद्धि की ओर ले जाने के बदले देश को अव्यवस्था, आराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की ढकेल दिया । जानबूझ कर देश के संविधान में ऐसे ऐसे संशोधन करने के प्रयास कर बाबा साहेब आंबेडकर की भी अपमानित कर रहे थे । देश के अंदर आतंकवाद, अलगाववाद को बढ़ावा देते रहे। उसी में धारा 370 का जोड़ा गया जो भारत के मूल संविधान में नहीं बल्कि 1952 के संशोधन के माध्यम से कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान कर दिया गया । उसी के खिलाफ भारतीय जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आंदोलन करना पड़ा था जिसमें नारा दिया गया था कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता यह नारा लगाता था। 65 वर्ष तक कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाए । जब मोदी प्रधानमंत्री बने और अमित शाह गृहमंत्री बने तब धारा 370 समाप्त हुई । कश्मीर भारत की मूल धारा से जुड़कर विकास की ओर गतिशील हुआ और कश्मीर से आतंकवाद का खात्मा हो गया। देश में कहीं भी जोर से पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, मैंने नहीं किया। पाकिस्तान जानता है कि भारत में अगर कोई आंतकवाद फैला कर पकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा। क्योंकि भय के बिना प्रीति नहीं होती।
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है और मोदी करीब साढ़े चार वर्ष से 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। ये आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिभर्र भारत बनान में कोई श्री हनुमान , जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दिया है । अब 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर देने का संकल्प लेना होगा। आदित्य नाथ जी ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं ये सब मोदी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है।
बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि युवाओं, महिलाओं,किसान, गरीब मजदूरों के बेहतरी और खुशहाली के लिए मोदी जो को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है । सात मई को सबको मोदी जी को राम राम कहना है और यह दिखाना भी है कि हम अयोध्या में भगवान श्रीराम लला को कितना प्यार करते है। पोलिंग बूथ में जाकर एकतरफा भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाना है।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि आज मंच पर योगी आदित्यनाथ जी के उपस्थिति मात्र से पूरे बिलासपुर लोकसभा के कार्यक्राओं में एक आलौकिक ऊर्जा का संचार हो गया है और इसकी परिणीति फलस्वरूप 7 मई के होने वाले चुनाव में बिलासपुर की जनता एक नया इतिहास लिखने जा रही है बिलासपुर लोकसभा का यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों से जीतेंगे मंच में मंत्री दयाल दास बघेल, लखना लाल देवांगन,विधायक अमर अग्रवाल विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू हर्षिता पाण्डे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अरुण सिंह चौहान रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक गुलशन ऋषि शंकर दयाल शुक्ला उमेश गौराहा आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी

