🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा का माहौल बनाने विधायक सुशांत शुक्ला ने शहर में बुलडोजर रैली निकाली

On: April 21, 2024 1:18 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना है दूसरे चरण में कांकेर महासमुंद और राजनांदगांव में मतदान होगा तो वहीं तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के बाकी सात सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार हो रहा है इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा प्रस्तावित है।

इसके अलावा बिलासपुर लोकसभा में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही शामिल हो रहे हैं इसके लिए बिलासपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके सभा के लिए भव्य तैयारी की गई है जिसके मध्य नजर रविवार  शहर में बुलडोजर रैली निकाली युवा तुर्क विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई । 20 से भी अधिक बुलडोजर सरकंडा लोधी पारा से रैली के रूप में निकली जो नेहरू चौक राजेंद्र नगर चौक सिविल लाइन सत्यम चौक तालापारा व्यापार विहार तारबाहर शिव टॉकीज चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल बहतराई स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई इस दौरान रैली के रूप में बुलडोजर के काफिले को देखने के लिए शहर में उत्साह का माहौल नजर आया वहीं भाजपा के कार्यकर्ता बुलडोजर रैली में शामिल होकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए आतुर भी थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment