राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत
ओपी ने हृदय विदारक घटना पर दुख जताते हुए कहा जीवन सुरक्षा सबकी पहली प्राथमिकता
रायगढ़ :-(वायरलेस न्यूज) निकटवर्ती राज्य ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शनार्थ जा रही श्रद्धालुओ से भरी नाव पलटने के दौरान मृतकों को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत चार चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी ने कहा जिला प्रशासन को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत मृतकों के परिवार जनों को चार चार लाख रुपए दिए जाने संबधी निर्देश दे दिए गए है। मंत्री श्री ओपी ने घटना के दौरान घायलों के समुचित इलाज एवम भोजन व्यवस्था सहित घर पहुंचाए जाने की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मृत आत्माओं को शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े है। घटना को हृदय विदारक बताते हुए दुख की इस बेला में परिवार जनों से धैर्य रखने की अपील भी की। घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए आम जनता से की अपील में ओपी ने अनुरोध करते हुए कहा जीवन की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है। मिल जुल कर जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित

