लोकसभा निर्वाचन 2024 विशेष चेकिंग अभियान में……. भाटापारा का एक युवक नगद एक लाख की राशि के साथ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर की विशेष टीम ने 9 अगस्त प्रभारी के दिशा निर्देश में दिनांक 24.04.2024 को प्री इलेक्शन सीजर के तहत 1 लाख नगदी जप्त करने में शानदार कामयाबी हासिल की है
बिलासपुर रेल सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने जिन्होंने कल ही रायगढ़ से तबादला होने के बाद बिलासपुर पोस्ट की कमान संभाली है उन्होंने आज वायरलेस न्यूज को बताया कि दिनांक 24 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024, विधानसभा बिलासपुर के परिपेक्ष्य में निरीक्षक राजेश वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द.पू.म.रे/ बिलासपुर के नेतृत्व में उनि मनीषा कुमारी मीणा, सउनि बी.एस. पटेल साथ में आरक्षक उज्ज्वल किशोर के साथ चेकिंग के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 04 हावड़ा छोर मे एफओबी के पास गाड़ी संख्या 18517 लिंक एक्स. के पास एक व्यक्ति गोविंद शर्मा पिता स्व घनश्यामदास शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी शंकर वार्ड आजाद चौक भाटापारा थाना शहरी भाटापारा जिला बलौदा बाजार (छ०ग०) को संदिग्ध अवस्था में जाते दिखाई देने पर रोककर पूछताछ किया एवं उपस्थित गवाहों के समक्ष बैग को चेक करने पर नगदी 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये मात्र ) मिले। अभियान के दौरान मिले उक्त व्यक्ति के पास से मिले नगदी के बारे में मौका पंचनामा बनाया गया तथा उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्ती पत्र बनाकर नगद राशि ले जाने बाबत् रशीद अथवा बिल की मांग की गयी किन्तु उक्त व्यक्ति के द्वारा मौके पर किसी भी प्रकार का कोई बिल अथवा रशीद प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्यवाही के क्रम में उचित कागजी कार्यवाही पश्चात उक्त व्यक्ति से कुल जप्त राशि 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये मात्र) को रेसुब पोस्ट बिलासपुर में सुरक्षित जमा कर इस संबंध में उक्त व्यक्ति को जप्त राशि के लिए नियमानुसार रशीद प्रदान की गयी। उक्त प्रकरण में किसी प्रकार का कोई FIR दर्ज नहीं किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

