🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पांच हज़ार क्षमता वाले सकरी सिंचाई कालोनी मैदान में राहुल गांधी की चुनावी सभा

On: April 28, 2024 5:04 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ,सांसद राहुल गांधी कल 29 अप्रैल को बिलासपुर आ रहे है ।वे सकरी में सिंचाई कालोनी के पांच हज़ार क्षमता वाले मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।राहुल गांधी अहमदाबाद से दोपहर 2 .45 बजे चकरभाठा विमानतल पर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से सकरी पहुंचेंगे और बिलासपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।उनके बिलासपुर प्रवास पर प्रदेश के कई कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे । राहुल गांधी सकरी में बिलासपुर,बिल्हा,तखतपुर और कोटा विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में साधने का प्रयास करेंगे ।राहुल गांधी की सभा की तैयारियों और सभा स्थल का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और उप प्रभारी विजय जांगिड़ बिलासपुर पहुंच गए  है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment