🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति हुई ध्वस्त

On: April 28, 2024 5:35 PM

अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति हुई ध्वस्त

रायगढ़ :- (वायरलेस न्यूज) तमनार प्रवास के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आज कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता रहे अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की युवा राजनीति के ध्वस्त होने की सियासी चर्चाएं सियासत गलियारों में जोरो पर है। अशोक अग्रवाल कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओ मे शुमार रहे है। 2004 के दशक से कांग्रेस की राजनीति की शुरुवात करने वाले अशोक अग्रवाल नंदेली हाउस के विश्वस्त सिपल सलाहकारों में एक माने जाते रहे है। दो दशकों तक कांग्रेस के लिए तन मन धन से समर्पित रहने वाले अशोक अग्रवाल तात्कालिक सांसद एवम वर्तमान मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव जी की अध्यक्षता वाली जिला सतर्कता एवम निगरानी समिति में 2010 से 2015 तक सदस्य भी रह चुके है। आम जनता के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने वाले अशोक कांग्रेस के फायर ब्रांड नेताओ मे एक है उनके कांग्रेस से अलग होकर भाजपाई मार्ग से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।।अशोक अग्रवाल 2010 से 2015 तक जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य एवम सभापति रह चुके इसके अलावा वे 2015 से 2017 तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अलावा 2017 से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे है। तमनार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उनके हाथो भगवा पहन कर भाजपा प्रवेश करने वाले अशोक अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के पास नीति नियत दोनो का अभाव है। कांग्रेस के अंदर घुटन की बात कहते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा माननीय विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को वित्त मंत्री बनाए जाने से रायगढ़ जिले सहित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयां मिलेगी। अशोक ने लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी मतों से जीता कर मोदी जी को प्रधान मंत्री बना सशक्त भारत के निर्माण की बात भी कही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment