🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी जब तक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि हर महीने आती रहेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

On: April 29, 2024 1:32 PM


     

    *सीएम साय ने चुनावी सभा को संबोधित किया*

     

    बेलगहना दारसागर* (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट को जिताकर हमें लाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की उन्होंने अपील की दारसागर बेलगहना में सीएम साय हुंकार भरी एवं आदिवासियों पर फोकस  किया आदिवासी वोटरों  को विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए वोट देने की अपील  की उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अफवाह फैला रहे हैं लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना बंद हो जाएगी  साय ने कहा यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी जब तक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि हर महीने आती रहेगी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि इन पिछले 10 सालों में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं भारत की जनता सब जानती है उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग छत्तीसगढ़ में चल रही थी जो प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया ।अब मोदी का सम्मान हमें सभी 11 सीट जीतकर करना है कांग्रेस  की आदत है आदिवासी गरीब मजदूरों को वोट बैंक समझ कर राज करते आये है प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े पद पर आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है । यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है गरीब आदिवासियों को आगे बढ़ाने की। उक्त सभा में प्रबल प्रताप जुदेव विधायक सुशांत शुक्ला लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू वेंकट लाल अग्रवाल जीवन मिश्रा मोहित जायसवाल  नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता कौशिक प्रदीप कौशिक  सुलेश पांडे बाबा गोस्वामी आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Author Profile

    Amit Mishra
    Amit Mishra
    अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    Latest entries

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Facebook

    Join Now

    Leave a Comment